मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रोटरी क्लब ऑफ रेवाडी मेन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

On: August 20, 2023 7:26 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: स्वर्गीय श्री रमेश चंद अदलखा की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रेवाडी मेन द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग और मुरली मनोहर मंडल बंजारवाड़ा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।Rewari News: कोसली से किया था फोन चोरी, सिम डालते ही CIA ने दबोचा

शिविर में उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में तथा सैनी समाज के अध्यक्ष नवीन सैनी, नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर चुग एवं बी पी भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जिसमें 8 महिलाओं ने भी रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें  CM Nayab Saini का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'AC कमरों में बैठकर पोस्ट करने वाली पार्टी'

DSC 9939

अध्यक्ष ज्योति अदलखा ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ रेवाडी मेन द्वारा आयोजित यह छठा रक्तदान शिविर था और इसमें 1200 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया है। सचिव नेहा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब का इंस्टालेशन समारोह 3 सितंबर को होगा, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जीतेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में आयेंगे।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि क्लब आने वाले महीनों में मेगा मेडिकल कैंप और मैमोग्राफी कैंप आयोजित करेगा। क्लब सदस्य नरेंद्र गुगनानी ने 58वीं बार रक्तदान किया और सीए निधि गौतम ने भी रक्तदान किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन अंजू सचदेवा ने इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों और स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया।लद्दाख में आर्मी का ट्रक खाई में गिरा, हरियाणा के चार जवानों सहित 9 की गई जान, PM मोदी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें  Cyber crime: मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाला हिमाचल से काबू

 

ये रहे मौजूद: शिविर में पूर्व अध्यक्ष हरीश मेहंदीरत्ता, सहायक प्रांतपाल जेपी चौहान, अनुकूल शर्मा, सोनिया सलूजा, चेतराम सैनी, राजेश अदलखा, शकन चांदना, मनीष जैन, नरेंद्र गुगनानी, एडवोकेट अशोक सचदेवा, अनुराधा सैनी, लतिका गाबा, हितेश गाबा, शक्ति नैनावत, प्रवीण कुमार, हरीश अरोड़ा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. नवीन पिपलानी, उर्मिला भारद्वाज, शकन चांदना ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now