Rewari crime: महिला की अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, विरोध किया तो मिली जान से मारने की धमकी

On: March 8, 2022 4:45 PM
Follow Us:

रेवाडी: यहां एक मोहल्ला निवासी महिला ने जिला झज्जर निवासी एक युवक पर अश्लील वीडियो बना कर(Blackmail)  ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला ने रेवाडी महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

खुशखबरी! खाटू श्याम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए समय और तिथि
पुलिस का दी शिकायत में एक महिला ने कहा है कि जिला झज्जर निवासी महेश व उसकी मां वर्ष 2016 में किराए का कमरा ढूंढने के लिए आए थे।
Rewari news: सेक्टर 5 की बदहाली को लेकर व्यापारी मिले केद्रीय मंत्री से, जानिए क्या कहा

इसी दौरान महेश ने उनके मोबाइल नंबर भी लिए थे। इसके बाद दो-तीन बार बाद में भी महेश उनके घर आया और बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने इंकार किया तो आरोपित ने आत्महत्या करने की धमकी दी।

कुछ महीने बाद युवक उनके घर आकर शादी करने की जिद करने लगा। शादी नहीं करने पर उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपित उसका शोषण करने लगा। जुआ व क्रिकेट सट्टा लगाने के लिए रुपये मांगने लगा।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के आश्वान पर किया धरना समाप्त, जानिए क्या थी ग्रामीणो की मांंगेयुवक ने उसके पति के साथ भी मारपीट की। युवक उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने व दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। आरोपित द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now