Bjp tiranga yatra : देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर दिलवाई शहीदों ने आजादी : हुकम चंद यादव

भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारों से गूंजा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र।
रेवाड़ी: सुनील चौहान। विधानसभा रेवाड़ी में जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव व तिरंगा यात्रा रेवाड़ी के प्रभारी वीर कुमार यादव के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालकर उन देशभक्त शहीदों को याद किया गया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए I तिरंगा यात्रा के माध्यम से हजारों देशभक्त लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करके उनको सच्ची श्रधांजलि दी और उनके सम्मान में वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाये I
यह यात्रा राव तुलाराम चौक रेवाड़ी से शुरू होकर बाज़ार से होकर रेजांगला स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकली गई I जिसमे जिला अध्यक्ष हुकम चंद,बाबू वीर कुमार, सुनील मूसेपुर व पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत हुई और उनके साथ जिले के महामंत्री यशवंत भारद्वाज समेत जिले एवं मंडलों के सभी पदाधिकारी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे I शहीदों को याद करके उनका सम्मान करके सैकड़ों देश भक्त लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जोश, जज्बे और जुनून के साथ शहीदों की जय के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई I भारत माता की जय, बन्दे मातरम के नारों से तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति की भावना का ज्वार लोगों में नजर आया । तिरंगा यात्रा में सैंकड़ों बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों देश भक्ति के गीत गाते हुए तिरंगा यात्रा में भाग किया Iजगह जगह शहर के लोगों ने तिरंगा यात्रा पर फूलों की वर्षा करके शहीदों को नमन किया I\

tirga
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हुकम चंद ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से जन जन में देश भक्ति की भावना का प्रसार करना है और देश के युवाओं में देश भक्ति की भावना, जज्बे और जोश को पैदा करना है। जिन शहीदों ने देश के लिए अपना सर्वोच्य बलिदान दिया, उनका सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है I
इस अवसर पर बाबू वीर कुमार ने कहा राष्ट्र सर्व प्रथम है, यह भावना जन जन में भी पैदा करनी है I देश को आजाद करवाने और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में जिन देशभक्तों ने आना सर्वस्व न्योछावर कर दिया उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता I शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा एक आगाज है ताकि हमरे देश के युवा शहीदों के प्रति अपनी सोच बदलें और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना लायें I

सुनील मूसेपुर ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनितिक संगठन ही नहीं बल्कि राष्ट्र और राष्ट्रीय मूल्यों का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है I देश का वीर देश की आन, बाण व शान है, हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए I

तिरंगा यात्रा में प्रदेश सह प्रवक्ता वंदना पोपली, हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव, बाल कल्याण की प्रदेश उपाध्यक्ष परिशा शर्मा, सेवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतीश खोला, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल, सफाई आयोग चेयरमैन कृष्ण इंजीनियर, नप अध्यक्ष पूनम यादव, उपाध्यक्ष शयाम चुग्घ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल, रामपाल यादव, सत्यदेव यादव,महावीर यादव, जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, अजय कांटीवाल, भूपेंद्र पार्षद, अजय पटौदा, जिला सचिव कुलदीप चौहान, बाबूलाल छाबड़ी, दीपक मंगला, मनोज सैनी, जितेंद्र चेयरमैन,मौसमी रानी, उषा आर्या, डॉक्टर सुभाष, दीपा भारद्वाज, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, विकास, जयवीर योगी, सुरेश हालुहेड़ा,महेश स्वामी, रविंद्र गुर्जर, नरकेश देवी, प्रहलाद, परवेश खड़गवास, सोम गुर्जर, कृपा जैमिनी, सुमन, स्वीटी चौहान, सीमा गुप्ता, नीतू चौधरी, जयदीप,शयाम यादव , उमेश शर्मा, प्रेम सैनी, बलजीत सैनी,, जिला अध्यक्षअजय जांगड़ा चेयरमैन नगर पालिका धारूहेड़ा, कैप्टन भोलाराम, मदन कौशल्या महेश सरपंच आशिया की गौरावास, प्रह्लाद यादव,प्रदीप गोकलगढ़,विजय बामड, कुलदीप चौहान, रामकिशन बसेरा, अजीत यादव, मोहित शर्मा ,नानक पार्षद मनोज सैनी मंडल अध्यक्ष रेखा भाडावास गीता पूर्व पार्षद संतोष घीसा की ढाणी, बबीता पार्षद,राजू पार्षद वार्ड नंबर 4, अशोक यादव, अमीलाल,अशोक,नवीन यादव, कार्तिक यादव, नवीन मूसेपुर, खेमचंद सैनी , मन्नू वासुदेव नीतू चौधरी पार्षद, वासुदेव, संदीप बोरा धारूहेड़ा,विजयराव एक्स चेयरमैन, सज्जन पहलवान, रेखा भाडावास, रेखा यादव पार्षद वार्ड नंबर 12, हुकम पार्षद, मनोज बोहरा, दीपक खड़गवास नवदीप यादव मूसेपुर युवा नेता भाजपा,धार्मिक व् सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, इलाके के गण मान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

About PK Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 5 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट पॉलिटिक्स, मौसम, अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by PK Chauhan