मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Big Accident: हरिद्वार में स्कारपियो ट्रक से टकराई, रेवाड़ी के युवक की मौत, तीन दोस्त गंभीर

On: January 16, 2025 6:50 PM
Follow Us:

गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाते समय हुआ हादसा, घर में छाया मातम
Big Accident: उत्तर प्रदेश के शामली में गुरूवार सुबह सुबह बडा हादसा हो गया। यूपी में हरिद्वार के के पास एक स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा  गई। जिससे रेवाड़ी के एक युवक की मोत हो गई जबकि स्कारपियों में सवार तीन अन्य दोस्त घायल हो गए। एक युवक की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

मृतक के चाचा देवेंद्र ने बताया कि प्रियांशु अपने तीन दोस्तों हेमंत, विक्रम और गौरव के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहा था। गौरव कार चला रहा था। जबकि प्रियांशु साइड में बैठा था।

यह भी पढ़ें  KHF: मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने दृगपाल सिंह लोधी
हरिद्वार में स्कारपियो ट्रक से टकराई, रेवाड़ी के युवक की मौत, तीन दोस्त गंभीर
हरिद्वार में स्कारपियो ट्रक से टकराई, रेवाड़ी के युवक की मौत, तीन दोस्त गंभीर

आज सुबह सुबह शामली के बलाव गांव के पास पहुंचे तो हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी हुई थी। इससे बचने के लिए जब वह दूसरी तरफ गए तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कारपियो पलट गई और सभी लोग कार में बुरी तरह फंस गए।

यूपी पुलिस के जांच अधिकारी राज कमल ने बताया कि स्कॉर्पियो कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी स्कारपियो चकनाचूर हो गई तथा चारो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें  Haryana weather: हरियाणा में बढ़ी ठंड, 19 नवंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए पूरा मौसम अपडेट

डॉक्टरों ने प्रियांशु और गौरव की हालत को देखते हुए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रियाशु रेवाड़ी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गौरव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है जो अभी आईसीयू में भर्ती है। प्रियांशु हमीरपुर यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now