मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Big Accident: रेवाड़ी में हुआ हादसा: ई-रिक्शा पलटने से चालक की दर्दनाक मौत

On: January 13, 2026 8:06 PM
Follow Us:

Big Accident: रेवाड़ी में पटौदी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। गांव डोहकी के नजदीक यदुवंशी शिक्षा निकेतन के पास ई रिक्शा पलट गया जिससे चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव डोहकी निवासी नरेश पुत्र दुल्ली चंद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 25 से 27 वर्ष बताई जा रही है।Big Accident

पुलिस ने बताया गया है कि नरेश अपनी ई-रिक्शा लेकर रोजमर्रा की तरह रेवाड़ी से अपने गांव डोहकी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह यदुवंशी शिक्षा निकेतन के पास पहुंचा, अचानक ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से नरेश को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर ही अचेत हो गया।Big Accident

यह भी पढ़ें  किसान दिवस पर विशेष: सेठो से बड़ा है किसान

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। डायल 112 की सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल नरेश को प्राथमिक उपचार देते हुए ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी लेकर गई। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।Big Accident

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now