मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: भिवाडी ने फिर छोडा काला रसायन युक्त पानी

On: June 19, 2023 7:35 PM
Follow Us:

Rewari: एनजीटी का फटकार के बाजवूद धारूहेडा में छोडे जा रहे काले व रसायनयुक्त पानी पर रोक नहीं लग पाई है। सोमवार को हुई बारिश की आड ने भिवाडी से एक बार फिर अथाह काला पानी छोड दिया गया है।

Bhiwadi released black chemical water again

सेक्टरवासियो को इस बाबत एसडीएम व डीसी को फोटो वीडियो शेयर की लेकिन कोई सुनवाई नही की जा रही है।

सैक्टर वासियो का आरोप है कि धारूहेड़ा की इस बदहाली के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है भिवाड़ी से आने वाला दूषित रसायनयुक्त पानी। भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र से छोड़े जा रहे गंदे पानी ने धारूहेड़ा की आबोहवा को पूरी तरह से दूषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें  Delhi Weather: दिल्ली में शुरू हुई हल्की सर्दी! मौसम विभाग की नई रिपोर्ट में छिपा बड़ा अपडेट, जानिए आज का हाल

सालों से भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से दूषित पानी धारूहेड़ा व इसके आसपास के गांवों में छोड़ा जा रहा है। दरअसल एक नाला भिवाड़ी से धारूहेड़ा तक आ रहा है जिसमें बिना पानी को साफ किए ही छोड़ दिया जाता है।

दूषित पानी के कारण धारूहेड़ा क्षेत्र की जमीन बंजर हो चुकी है लेकिन भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों ने कोई सुधार नहीं किया है और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई कड़ा कदम उठाया गया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now