Bhiwadi: आर्या त्यागी ने जापान में लहराया परचम, डेढ़ करोड़ रुपए की मिलेगी स्कॉलरशिप, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त आवास

On: April 7, 2024 6:17 PM
Follow Us:

Bhiwadi/Rewari: ग्रामीण इलाको में प्रतिभाओ की कमी नही है। भिवाडी शहर की निमाई ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली आर्या त्यागी पुत्री विकाश त्यागी ने विदेश मे अपना परचम लहराया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने अब उन्हें डेढ़ करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी।

 

आर्या त्यागी के पिता नीमराना में ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत हैं। आर्या ने 12वीं कक्षा की शिक्षा हरियाणा के रेवाड़ी में संचालित एक स्कूल से पास की हैं। जापान में पढ़ाई के लिए स्नातक छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा उत्तीर्ण करने अब उन्हें डेढ़ करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी।

 

इस उपलब्धि के लिए भिवाड़ी के त्यागी समाज ने भी आर्या त्यागी को सम्मानित किया है। डेढ करोड के साथ उसे जापान में मुफ्त शिक्षा, मुफ्त आवास, हवाई किराया टिकट ओर चिकित्सा बीमा शामिल है।

माता पिता को दिया श्रेय

इस उपलब्धि से पूरा त्यागी समाज और उनके परिवार में खुशी है। आर्या त्यागी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। आर्या ने बताया कि उन्हें उनके माता-पिता की तरफ से पढ़ाई के लिए हर फैसिलिटी उपलब्ध करवाई गई। जिसके कारण आज वह सफलता हासिल कर पाई है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now