Breaking News: लेफ्टिनेंट बनकर रेवाड़ी पहुंचे बादल यादव का हुआ भव्य स्वागत, ग्रामीण बोले जिले का नाम किया रोशन

On: December 15, 2025 5:20 PM
Follow Us:
Breaking News: लेफ्टिनेंट बनकर रेवाड़ी पहुंचे बादल यादव का हुआ भव्य स्वागत, ग्रामीण बोले जिले का नाम किया रोशन

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के यादव नगर निवासी एवं पैतृक गांव कुंभावास के रहने वाले बादल यादव के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर गांव की नही ​जिले का भी नाम रोशन किया है। सोमवार को वे पहली बार अपने गांव पहुंचने पर उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। Breaking News

तीन पीढियां कर रही सेवा: बता दे कि बादल यादव के दादा स्वर्गीय मातादीन सूबेदार के पद से वर्ष 1970 में सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि ताऊ मदन लाल भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। बादल यादव के नाना धनसिंह भी ओनरी कैप्टन के पद से वर्ष 1993 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पिता अशोक यादव, जो स्वयं सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन हैं, उन्होंने इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से सेना से जुड़ा रहा है। Breaking News

 

Breaking News: लेफ्टिनेंट बनकर रेवाड़ी पहुंचे बादल यादव का हुआ भव्य स्वागत, ग्रामीण बोले जिले का नाम किया रोशन
Breaking News: लेफ्टिनेंट बनकर रेवाड़ी पहुंचे बादल यादव का हुआ भव्य स्वागत, ग्रामीण बोले जिले का नाम किया रोशन

पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण : बादल यादव ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी से कमांडेंट रजत पदक प्राप्त किया। वे अब भारतीय सेना की इंजीनियर रेजीमेंट में अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल रेवाड़ी से प्राप्त की और पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार, पैतृक गांव कुंभावास और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। Breaking News

कुंभावास गांव में भी बादल यादव की इस उपलब्धि को लेकर गर्व और उत्साह का माहौल रहा। गांववासियों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि बादल यादव की सफलता से कुंभावास का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। Breaking News

ये रहे मौजूद: इस मौके पर नरेंद्र यादव, वेद प्रकाश, सुभाष यादव, हिमांशु यादव, मलखान सिंह, सुनील यादव, आयुष यादव, रोहतास नंबरदार, रायसिंह गोकलगढ़, हेमंत कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। Breaking News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now