मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

डा. भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के लिए मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

On: October 23, 2023 6:38 AM
Follow Us:

Ambedkar Scholarship:   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 की अवधि के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृति योजना के तहत सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र आगामी 31 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।हरियाणा में डेंगू का डंक हुआ बेकाबू, कई युवक गंवा चुके है जान

 

हरियाणा के विद्यार्थी जिन्होंने 10 वीं, 12 वीं और ग्रेजुएशन हाल ही में की है और आगे उनकी पढ़ाई जारी है वह डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित स्कॉलरशिप (Ambedkar Scholarship 2023 Apply Link) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

डीसी के अनुसार अनुसूचित वर्ग के जिन शहरी विद्यार्थियों के कक्षा दसवीं में 70, कक्षा बारहवीं में 75 व स्नातक कक्षाओं में 65 प्रतिशत अंक हैं वे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार गांवों में अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थी के कक्षा दसवीं में 60, बारहवीं में 70 व स्नातक कक्षा में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

यह भी पढ़ें  Haryana CET Exam: हरियाणा में CET परीक्षा को लेकर बड़ी खुशखबरी! परीक्षा को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग-ए के शहर में रहने वाले विद्यार्थी ने मैट्रिक में 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। पिछड़ा वर्ग-बी के शहरी छात्र या छात्रा के मैट्रिक में 80 एवं ग्रामीण विद्यार्थी के 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए तभी वह योजना का पात्र होगा।इस शहार में दोडेगी देश की पहली रैपिड रेल, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ

उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को आठ हजार रुपए दसवीं पास होने पर, एससी आवेदक को बारहवीं पास करने पर आठ से दस हजार रुपए तथा स्नातक पास होने के बाद 9 से 12 हजार रुपए आगे की पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  विराट ​हिंदू सम्मेलन को लेकर घर घर न्यौता, रविवार को निकली जाएगी कलश यात्रा

ये दस्तावेज जरूरी
जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि डा. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपए से कम का प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, वर्तमान अध्ययनरत कक्षा का आईडी कार्ड या प्रमाण, मार्कशीट, फैमिली आईडी आदि दस्तावेज आवेदन के साथ लगाने होंगे।

Ambedkar Scholarship 2023 : अंबेडकर स्कॉलरशिप कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप

हरियाणा डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित स्कॉलरशिप 60% से अधिक नंबर प्राप्त करने वालो को 8 हजार से 12 हजार रूपए तक एक साल के दिए जाते हैं।

  • 10 वीं पास को 8 हजार
  • 12 वीं पास जो ग्रेजुएशन कर रहे हैं आर्ट्स , कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम वालो को 8 हजार , इंजीनियरिंग/ टैक्निकल करने वाले को 9 हजार और मेडिकल / एडेड कोर्स करने वाले को 10 हजार
  • ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (आर्ट्स/ कॉमर्स/ साइंस) को 9 हजार , इंजीनियरिंग/ टैक्निकल करने वाले को 11 हजार और मेडिकल / एडेड कोर्स करने वाले को 12 हजार रूपए दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें  सुविधा: कोसली से पलवल के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू
Ambedkar Scholarship 2023 : अंबेडकर स्कॉलरशिप फॉर्म स्टेटस कैसे चैक करें
  • सरल पोर्टल पर जाएं लॉगिन करें
  • मेन्यू बार में ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस पर जाएं।
  • फॉर्म डेट व रजिस्ट्रेशन नंबर भर कर देखें
  • होल्ड या रिजेक्ट है तो डॉक्यूमेंट्स सही से अपलोड करें और सबमिट कर दें।

Ambedkar Scholarship 2023 Important links

Saral Portal saralharyana.gov.in

Scholarship Portalharyanascbc.gov.in

Ambedkar Scholarship Portal

saralharyana.gov.in

ambedkar scholarship last date

31 January 2024

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now