Alwar News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत बावल-अजारका के बीच स्थित किशनपुर रेलवे फाटक (एलसी नंबर 76) 25 फरवरी तक बंद रहेगा। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और ओवरहॉलिंग के चलते विभाग ने यह निर्णय लिया है।Rewari News
रेल सुरक्षा और बेहतर परिचालन के लिए ट्रैक की मरम्मत और पैकिंग का कार्य किया जाना आवश्यक है। इसके लिए सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। छोटे और बड़े वाहन रानौली के पास स्थित रेलवे अंडर ब्रिज संख्या 75 का प्रयोग कर सकते हैं।
स्थानीय और हल्के वाहनों के लिए साबी नदी वाले कच्चे रास्ते को डायवर्ट रूट के तौर पर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।Alwar News

















