धारूहेडा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मालपुरा गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मरे व्यक्ति् की दूसरे दिन बुधवार को भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सेक्टर छह थाना धारूहेडा पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सुरेद्र कुमार ने बताया कि मालपुरा के पास सडक हादसे के एक युवक घायल हो गया है। पुलिस ने मौेक पर जाकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दोरान उसने दम तोड दिया। मृतक के हाथ पर बिनोद खुदा हुआ है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को रेवाडी गृह में रखवा दिया है। मृतक की दूसरी दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से आस पास के थानों में फोटो शेयर की गई है ताकि पहचान हो सके।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।















