Accident: ट्रेन की चपेट मेंं आाने से श्रमिक की मौत

On: January 18, 2022 4:59 AM
Follow Us:

रेवाडी: रेवाडी-नारनौल फुलेरा रेलमार्ग पर सोमवार दोपहर को खोरी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक मध्यप्रदेश के जिला भिंड मुरैना का रहने वाला था और रेवाड़ी से जैसलमेर तक बन रहे हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी में ठेकेदार के पास कार्यरत था। सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।

राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के जिला भिंड मुरैना का रहने वाला 35 वर्षीय युवक शिव कुमार हाईवे निर्माण कंपनी में ठेकेदार के तहत कार्यरत था। सोमवार दोपहर पश्चात वह किसी काम से रेल लाइन की तरफ गया हुआ था। ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक के मध्य प्रदेश में रहने वाले परिजनों को इस बाबत सूचना दे दी गई है। मंगलवार को उनके यहां पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंपा जाएगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now