Rewari Crime: SBI Dharuhera में बैग से 60 हजार नकदी चोरी

On: June 13, 2023 6:13 PM
Follow Us:

धारूहेडा: यहां के सोहना रोड स्थित एसबीआई बैंक परिसर में सेना से रिटायर्ड कैप्टन के बैग से शातिर चोरो ने 60 हजार रुपए नकदी चोरी कर ली। जब वह घर पहुंच कर नकदी संभालने लगा तो चोरी का पता चला।Rewari News: युवा भाजपा नेता ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में द्वारकाधीश सोसाइटी में रहने वाले वेदप्रकाश आर्मी में कैप्टन के पद से सेवा निवृत हैं। वह सोमवार को धारूहेड़ा के सोहना रोड स्थित एसबीआई ब्राच से नकदी निकालने आए थे।

वेदप्रकाश ने बताया कि उसके पास 20 हजार रुपए उनके पास पहले से थे तथा 40 हजार रुपए उन्होंने एटीएम मशीन से निकालकर बैग मे रख लिए। वह बैंक के अंदर लगी मशीन पर पासबुक प्रिंट करने चले गए। इसी दौरान किसी उनकी बैग की चैन खोलकर 60 हजार रुपए निकाल लिए।IGU Admission: आवेदन 14 तक, इस दिन होगी पहली काउंसलिंग

पासबुक अपडेट होने के बाद वेदप्रकाश सीधे द्वारकाधीश स्थित अपने घर गया। यहां आकर बैग चेक किया तो चैन खुली हुई थी और उसमें रखे 60 हजार रुपए गायब मिले। वेदप्रकाश वापस बैंक पहुंचे, लेकिन चोरी करने वाले का पता नही लगा। वेद प्रकाश ने सेक्टर छह पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now