भिवाडी/ धारूहेडा: सुनील चौहान। ग्लोबल एनर्जी रेस व भिवाड़ी सुपर रनर के संयुक्त तत्वधान में आशियाना आंगन सोसायटी में हेल्थ एंड फिटनेस के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया गया। भिवाड़ी सुपर रनर के संस्थापक भाग सिंह अहलावत ने बताया ग्लोबल एनर्जी रेस 2018 से आयोजन किया जा रहा है और लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें व्यायाम , खेलों व योगा पर ध्यान देना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में अपनाने चाहिए। ग्लोबल एनर्जी रेस के कोच रविंद्र कुमार ने कहा कि हर वर्ष 8000 लोग रेस में भाग लेते हैं वअन्य लोगों को भी व्यायाम के प्रति जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर आशियाना आंगन सोसाइटी के निवासियों ने भरपूर सहयोग किया।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।















