मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट: HSSC ने चुने 400 पुरुष सब इंस्पेक्टर; 100 अंकों से बनी मेरिट

On: November 1, 2021 9:21 AM
Follow Us:

हरियाणा : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने SI भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। चुने गई 400 पुरुष पात्रों को दीपावली से पहले जॉइनिंग दी जा सकती है। इससे पहले महिला SI का परिणाम जारी किया जा चुका है। दोनों भर्तियों के पूरा होने से हरियाणा पुलिस को 465 सब इंस्पेक्टर मिल चुके हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि SI पुरुष के 400 पदों और महिलाओं के 65 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आयोग ने लिखित परीक्षा के बाद PST, PMT के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने के बाद फाइनल परिणाम घोषित किया है।

यह भी पढ़ें  Toll Tax Plaza: वाहन चालकों की बल्ले-बल्ले, बदल गया टोल टैक्स से जुड़ा ये नियम

400 पदों की भर्ती
400 पदों की भर्ती में जनरल में 144, एससी के 72, बीसीए के 56, बीसीबी के 32, ईडब्लयूएस के 40, ईएसएम जनरल के 28, ईएसएम एससी के 8, ईएसएम बीसीए का 8, ईएसएम बीसीबी के 12 पद तय किए थे। 400 एसआई चुनने के बाद 49 को वेटिंग सूची में डाला गया है। एक वर्ष तक 400 पदों में से जो भी पद खाली होंगे, उन पर वेटिंग के पात्रों को लिया जाएगा।

100 अंकों से बनी मेरिट
आयोग ने 80 अंकों की लिखित परीक्षा ली। सोशल इकोनॉमिक क्राइटेरिया के 10 अंक और एडिशनल क्वालिफिकेशन के 10 अंक तय किए गए थे। जनरल की मेरिट 66.60 पर, एससी की 60.80 पर, बीसीए की 63.40 पर, बीसीबी की 65.60 पर और ईडब्ल्यूएस की 65.80 पर रही।

यह भी पढ़ें  Chandigarh Mayor Election 2024: भाजपा की जीत पर मचा घमासान, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

SI भर्ती के बारे में जानिए…
HSSC द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक विज्ञापन संख्या 15/2019 व विज्ञापन संख्या 1/2020 पर 16 अगस्त 2021 तक आवेदन मांगे गए थे। 465 सब-इंस्पेक्टर के खाली पदों पर भर्ती की जानी थी। इनमें से 400 वैकेंसी पुरुष SI के लिए और 65 हरियाणा पुलिस विभाग के ग्रुप सी की महिला SI के लिए थीं। 1 लाख 58 हजार 207 पुरुषों और 56 हजार 601 महिलाओं ने आवेदन किया था।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now