मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरको बैंक चेयरमैन अरविन्द यादव ने सुनी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं

On: September 7, 2021 2:02 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। हरको बैंक चेयरमैन डॉ. अरविन्द यादव क्षेत्र के लोगों व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए विगत एक माह से प्रत्येक सोमवार को प्रातः11 बजे से 1 बजे तक जिला कार्यालय पर उपस्थित रहते है।
इसी क्रम में विभिन्न गाँवो से आए नम्बरदार, पंच व सरपंचों की लाल डोरा हदबंदी में दिक्कत, बॉक्सिंग खिलाड़ियों को रिंग सुविधा, गरीब निराश्रित महिला के ऑपरेशन के लिए चिकित्सा सेवा, पेट्रोल पंप संचालको का डेलिगेशन आदि अनेको समस्याओ के समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों से बात कर समाधान का प्रयास किया। इस मौके पर गुड़गांव से आये समाजसेवी संस्था सुधा सोसाइटी के संस्थापक श्री जी. के. भटनागर जी ने श्री यादव से मुलाकात कर श्री मद भागवत गीता सप्रेम भेट की। तत्पश्चात यादव ने जिला अध्यक्ष हुक्म चंद यादव के साथ बैठकर संगठनात्मक विषय पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर रत्नेश बंसल, यशवंत भारद्वाज, अमित यादव, सत्यदेव यादव, रोहन यादव, बलजीत यादव, बीरबल वर्मा, धीरज जांगिड़, दीपा भारद्वाज, सुमनलता यादव, रुचिका नागपाल, वासुदेव शर्मा हांसाका, प्रमोद महेश्वरी, संदीप प्राणपुरा, नगर पार्षद राजेन्द्र सिंघल, पंजाबी सभा के प्रधान प्रेमनाथ गेरा व अन्य गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now