स्वास्थ्य संस्थानो को मिलेगी 24 घंटे बिजली, समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

On: January 10, 2022 3:03 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते बिजली निगम ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। निगम की ओर से स्वास्थ्य से जुड़े संस्थानों अस्पताल, सभी स्वास्थ्य केंद्रों, डिस्पेंसरी, मेडिकल कालेज, क्वारंटाइन सेंटर और अन्य मेडिकल संस्थान तथा आक्सीजन उत्पाद करने वाली कंपनियों में निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

Rewari News: ई-संजीवनी एप: घर बैठकर ले स्वास्थ्य सेवा का लाभ

कंट्रोल रूम में शिकायत मिलते ही निगम के कर्मचारी उक्त संस्थान में पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे। पिछले वर्ष भी कोरोना की दूसरी लहर में निगम की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए उक्त संस्थानों को निर्बाध रूप से बिजली पहुंचाई गई थी।

134A : डीसी के आदेश हुए हवाई: स्कूल संचालकों का दो टू जबाव, नहीं देंगे दाखिला

24 घंटे तैनात रहेंगे कर्मचारी: कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके लिए निगम की ओर से कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। जोकि शिकायत मिलते ही संबंधित एरिया के जेई या लाइनमैन को फोन करके इसकी जानकारी देंगे।

Rewari crime news: अवैध हथियारो की खरीद फरोख्त जोरो पर.. पिस्टल के साथ बदमाश काबू

स्वास्थ्य से जुड़े संस्थानों को निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई देने के लिए हमने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। कंट्रोल रूम में शिकायत मिलते ही संबंधित एरिया के कर्मचारी वहां पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे।
– एमएल रोहिल्ला, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now