मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

सुविधा: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण 31 दिसंबर तक, जानिए कौन कौन करवा सकते है पंजीकरण

On: December 8, 2021 2:51 AM
Follow Us:

हरियाणा: असंगठित मजदूरों के उत्थान और कल्याण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कार्य पूर्ण करने की तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। श्रम निरीक्षक जगराम यादव ने बताया कि असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों व कर्मचारी का पंजीकरण जरूर करवाएं।

पंजीकरण प्रक्रिया बहुत ही सरल है। जिसके लिए कामगार नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटरों या अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पास बुक व मोबाइल नंबर की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें  Dharuhera चाबी मिस्त्री हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा गृह मंत्री के पास, जानिए अब क्या होगा

ये करा सकते हैं पंजीकरण:
उन्होंने बताया कि कामगार श्रमिक-मजदूर एवं रोजगार की विभिन्न श्रेणियों में आने वाले मजदूर ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। इनमें निर्माण श्रमिक, खेतीहर मजदूर, दिहाड़ीदार मजदूर, बढ़ई, प्रवासी मजदूर, मनरेगा वर्कर, ऑटो चालक, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर, घरेलू कामगार, दूध बेचने वाला, बिजली मिस्त्री, रेहड़ी पटरी वाला, अखबार बेचने वाला, रिक्शा चालक, सब्जी विक्रेता, कारीगर, बुनकर, प्लंबर व अन्य पंजीकरण करवा सकेंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now