मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

साधु मामा ने कहा: लालू परिवार सुधर जाए वरना वक्त आने पर सबकी पोल खोलकर रख दूंगा। आखिर कौन है ये साधु मामा

On: December 13, 2021 4:38 AM
Follow Us:

पटना/ दिल्ली: मामा साधु ने कहा है कि कोलकाता और आंध्र प्रदेश से मेरे पास तस्वीरें आ गई हैं। तेजप्रताप यादव (Tej pratap Yadav) को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि जिससे शादी हुई उसे तो रख नहीं पाए और हमको उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू परिवार सुधर जाए वरना वक्त आने पर सबकी पोल खोलकर रख दूंगा।

बहरूपिया हैं तेज प्रतापः साधु
साधु यादव ने तेज प्रताप यादव को बहरूपिया बताया है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप कभी कृष्ण बन जाते हैं तो कभी शंकर। कृष्ण क्या कभी चुड़ी पहनते थे, क्या वे साड़ी पहनते थे, जिससे शादी की उसे रख नहीं पाए और मुझे उपदेश दे रहे हैं। शादी के बाद पत्नी को घर में रखते, सम्मान देते। वंश को आगे बढ़ाते। साधु यादव ने कहा कि कृष्ण पूरे समाज के थे ना कि एक परिवार के।

यह भी पढ़ें  Railway: भारत में यहां समुद्र की लहरों के बीचों-बीच गुजरती है ट्रेन, बीच से खुल जाता है पुल

‘कोलकाता और आंध्र प्रदेश से आ गईं है तस्वीरें’
साधु यादव ने लालू परिवार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोलकाता और आंध्र प्रदेश से तस्वीरें आ गई हैं। सारी फोटो मोबाइल में सेव हैं। अगर लालू यादव का परिवार नहीं सुधरता तो ये तस्वीरें सबके सामने रखूंगा। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को शादी ही करनी थी तो डंके की चोट पर करते। ढोल-नगाड़े के साथ विवाह करने में क्या दिक्कत थी। आज मेरे समाज के लोग कह रहे हैं कि आपके भगीने ने ये क्या किया?

यह भी पढ़ें  Haryana Politics: भाजपा में बड़ा बदलाव! हेमंत चौबे बने नारनौल मंडल अध्यक्ष, युवाओं में जोश दोगुना

‘तेजस्वी-तेज प्रताप भी हो जाएंगे कंस’
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने साधु यादव के बयान के बाद ट्वीट कर उनकी तुलना कंस से की थी। इस पर साधु यादव ने कहा कि, बाल बच्चा होगा तो तेजस्वी और तेज प्रताप यादव भी उसके लिए कंस हो जाएंगे।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now