मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

सांसद अरविंद शर्मा ने कोसली में किया 14 विकास परियोजनओ का शुभांरभ, जानिए कौन कौन सी है परियोजनाएं

On: September 25, 2021 12:04 PM
Follow Us:

कोसली। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. अरविंद शर्मा और कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शनिवार को गांव गुडियानी में बाबु बालमुकुंद गुप्त राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का शुभारंभ व भाषा प्रयोगशाला सहित करोड़ों रुपए की लागत से तैयार 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए ग्रामीणों को समर्पित किया। इस दौरान भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नमन करते हुए याद किया गया।

 

Kosli MLA 2 1 1
गांव गुडियानी पर पहुंचने पर सांसद डा. अरविंद शर्मा और भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का ग्रामीणों ने पगड़ी एवं फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण विकास के लिए कृतसंकल्प हैं। समुचित विकास की प्रतिबद्धता के साथ भाजपा सरकार आमजन से किये वायदों को पूरा कर रही है। सांसद डॉ शर्मा ने कहा कि कोसली बहादुर सैनिकों और देश भक्तों का क्षेत्र हैं। यहां बीआरओ का भर्ती सेंटर जरूर बनना चाहिए। जिसके लिए वे प्रयासरत हैं। इसके अलावा मातनहेल में सैनिक स्कूल बनवाने को लेकर उनके प्रयास जारी हैं। अहीर रेजमेंट के गठन को लेकर सांसद ने कहा कि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और हम मिलकर इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही कोई सकारात्मक नतीजा सामने आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा क्षेत्र के स्कूलों का शहीदों के नाम पर नामकरण करके सराहनीय पहल की है।
उन्होंने भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उपाध्याय जी का सपना था कि ग्रामीण परिवेश मे रहने वाला हर व्यक्ति खुशहाल हो, ताकि देश और प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीबों के लिए कार्य कर रही है। सबका साथ-सबका विकास हमारी सरकार की अच्छी सोच का परिणाम है। भाजपा सरकार अन्तोदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है ताकि समाज की अन्तिम पंक्ति में खडे गरीब व्यक्ति को पूरा लाभ मिले।
अपने संबोधन में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोसली सैनिक बाहुल्य इलाका है। सैनिकों की पहचान और सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने में था या फिर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सैनिकों को पूरा मान-सम्मान मिला है। वन रेंक-वन पेंशन की वर्षों पुरानी मांग को वर्तमान सरकार ने पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में जनता की सेवा के लिए वे निरन्तर लगे हुए हैं। क्षेत्र में बाजरा खरीद के समय 9 अस्थाई बिक्री केंद्र स्थापित कराकर बाजरे का दाना-दाना खरीद कराकर किसानों का भला किया है। वहीं सीजन के समय 10 घंटे बिजली, नहरों में 310 क्यूसिक पानी की क्षमता को बढ़वाकर 750 क्यूसिक कराया गया है। उन्होंने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में कोसली हलका में कोरोना के बावजूद विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र के गांवों की प्रमुख समस्याओं को चिंहित करते हुए बारी-बारी से समाधान कराया जा रहा है। इतना ही नहीं कोसली विधानसभा क्षेत्र मे चल रहे विकास कार्यों का समय-समय पर फीडबैक के साथ ही मोनिटरिंग भी कर रहे हैं।
उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए कहा कि पंडित जी विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को उसी पंक्ति में खड़े प्रथम व्यक्ति के समकक्ष लाना चाहते थे। वे एक प्रखर विचारकएउत्कृष्ट संगठनकर्ता के साथ . साथ एक ऐसे नेता थेएजिन्होंने जीवन पर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को महत्व दिया।
सांसद डॉ अरविंद शर्मा और कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपण भी किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मा हुकमचंद यादव, निवर्तमान, जिला सचिव डा. सुभाष यादव, जाटूसाना मंडल अध्यक्ष इंदर राव, बेरली मंडल अध्यक्ष दयानंद यादव, डहीना मंडल अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व जिला पार्षद शारदा यादव, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य पिंकी शर्मा, रामकंवार यादव, प्रदीप महामंत्री, संजय लिसान, निवर्तमान सरपंच मनोज राजोरा, जयराज यादव, प्राचार्य दुष्यंत कुमार, पूर्व सरपंच मनोज, सूबेदार रामअवतार यादव, कृष्ण राव गुडियानी, सूबेदार हीरा सिंह, बजरंग भारद्वाज, डीके यादव, कैप्टन नरेश चंद, कैप्टन राजेन्द्र यादव सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  Senior Citizen Discount: हरियाणा रोडवेज में बुजुर्गों का आधे किराए का लाभ , ऐसे करें आवेदन

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now