धारूहेडा: सुनील चौहान। गांव रसगण स्थित शिव मंदिर में रविवार को हवन किया गया। साथ ही कन्या भ्रूण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। पंडित मुकेश ने विधि पूर्वक हवन यज्ञ में लोगों से आहुति डलवाई। उन्होंने पुण्य और पाप बारे लोगों को बताया। सभी बिरादरियों के लोगों ने हवन यज्ञ में आहुति डाली और भाईचारा कायम रखने विश्व शांति के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि हवन से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, वहीं हवन में आहूति देेेने से मन मे आने वाले बुरे विचारों से छुटकारा मिलता है। इस मौके पर रामकुमार, प्रीतम, कमल, दीपक, राजबीर, प्रथ्वी, हरप्यारी, अनिता, केला, सावत्री, सुरेश, कमल देवी आदि हवन मे आहति दी। हवन के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।












