मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

वैश्विक स्तर पर उभर रहे ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर सजग रहने की जरूरत: चिरंजीवराव

On: December 1, 2021 1:22 PM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर उभर रहे ओमिक्रोन वैरिएंट के लिए सरकार को सजग रहने की जरूरत है, भले ही देश में फिलहाल ओमिक्रोन वैरिएंट का एक भी केस नही है लेकिन हमें अभी से सर्तकता बरतने की जरूरत है। विदेश से आने वाली फ्लाईटों को तुरंत प्रभाव से बंद कर देना चाहिए और कोरोना महामारी जैसी गलतियों को दोबारा नही दोहराना चाहिए। क्योंकि कोरोना के समय में भारत सरकार द्वारा विदेशों से आने जाने वाली फ्लाईटों पर पाबंधी समय पर नही लगाई थी, नतीजन कोरोना ने देश में पैर पसारकर लाखों लोगों की जाने ले ली थी, इसलिए सरकार को ओमिक्रोन वैरिएंट को देखते हुए तुरंत प्रभाव से विदेशी फ्लाईटों को बंद करना चाहिए और स्वास्थ्य विभाग को नए वैरिएंट से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि ओमिक्रोन वैरिएंट अभी तक 14 देशों में पाया जा चुका है।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि देश में जो हालात चल रहे हैं। मंहगाई ने आम लोगों का जीना दुर्भर कर दिया है, किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है, बिना चर्चा के ही काले कानूनों को वापस लिया जा रहा है, किसी भी मुद्दे पर विपक्ष से वार्ता करने के लिए सरकार तैयार नही है और सांसदों को निलंबति किया जा रहा है। इन सभी बातों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी 12 दिसंबर को दिल्ली के द्वाराका में मंहगाई हटाओ-किसान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी व आदरणीय राहुल गांधी जी होगें। जिसके लिए गुरूग्राम सहित रेवाडी और मेवात में कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाकर सभी को जिम्मेदारी भी सोपीं जाएगी।
श्री राव ने कहा कि मौजूदा सरकार में इतना बुरा हाल है कि पिछले 2 महीने से बुर्जुगों को बुढापा पेंशन नही दी जा रही है, मजबूरन बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। लेकिन इनकी सुनने वाला कोई भी नही है। श्री राव ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज में कर्मचारी, व्यापारी, किसान, जवान, युवा, गरीब, मजदूर सहित बुजुर्ग भी परेशान हो चुका है। इसलिए भाजपा सरकार को बदलने का समय आ गया है और आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में इसकी शुरूआत हो जाएगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now