मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

विद्यार्थियों के लिए सुनहरी मौका: मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आयोजित होगी पेंटिंग प्रतियोगिता

On: September 29, 2021 1:07 PM
Follow Us:

सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के छात्र ले सकेंगे पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग
रेवाड़ी: सुनील चौहान। मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय पर प्रदेशभर में एक अक्टूबर से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलास्तर पर चुने गए 25 विजेताओं को 500-500 रुपये ईनाम दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक जिले से जीते प्रतिभागी की पेंटिंग मंडल स्तर पर भेजी जाएंगी जहां 10 सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को 2100-2100 रुपये का ईनाम दिया जाएगा। आखिर में मंडल स्तर के विजेताओं की पेंटिंग को राज्य स्तरीय लेवल पर भेजा जाएगा, जहां पहले पांच विजेताओं को 11,000-11,000 और आखिरी 5 को बतौर सांत्वना पुरस्कार 2100-2100 रुपये दिए जाएंगे।
छात्रों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है उद्देश्य
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि इस पेंटिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य यही है कि छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाएं और ज्यादा से ज्यादा जागरूक हों। आज के छात्र आने वाले दिनों में समाज का निर्माण करेंगे उन्हें सरकार से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो निश्चित ही बच्चों मे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों बारे जागरूकता लाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता जिला के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में एक अक्टूबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता का विषय मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जनहित में जारी कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित है। प्रतियोगिता पहले विद्यालय स्तर फिर जिलास्तर, मंडल स्तर और आखिरी में राज्यस्तर पर होगी।
ऐसे होगा विजेताओं का चयन:
सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग में से जिला शिक्षा अधिकारी सर्वश्रेष्ठ 25 पेंटिंग का चयन करेंगे। इन विजेता छात्रों को हरियाणा कला परिषद की तरफ से 500-500 रुपये ईनाम दिया जाएगा। हर जिले से ये 25 पेंटिंग मंडल स्तर पर जाएंगे, जहां सर्वश्रेष्ठ 10 पेंटिंग का चयन होगा। इन विजेताओं को 2100-2100 रुपये ईनाम दिया जाएगा। इसके बाद आखिरी चरण में प्रत्येक मंडल से चयनित 10 विजेताओं की पेंटिंग राज्यस्तरीय लेवल पर जाएंगी। इनमें से 5 विजेताओं को 11-11 हजार रुपये और 5 विजेताओं को 2100-2100 रुपये ईनाम दिया जाएगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now