मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

वार्ड छह धारूहेडा के घरों मे हो रही दूषित पेयजलापूर्ति , लोग परेशान

On: August 28, 2021 1:12 AM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान।  कस्बे के वार्ड छह स्थित घरों में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान हैं। करीब एक पखवाडे से जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है।  दूषित पानी के कारण बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। कालोनीवासी नवरतन, अंकित, सुरेंद्र, राकेश, सुभाष, विकास आदि ने बताया कि वार्ड 6 में विश्वकर्मा हार्डवेयर दुकान के सामने वाली गली में करीब एक पखवाडे से घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रही है। कर्मचारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में उन्हें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कालोनीवासियों ने विभाग से जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। अगर 24 घंटे में समस्यास का सामधान नही किया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जेई दलबीर सिंह ने बताया कि लाईन को चैक करवाया जाएगा ताकि लीकेज को ठीक किया जा सके।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now