मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाड़ी में मिले बुधवार को 15 पॉजिटिव केस:5 42 होम आइसोलेट, 1312 की रिपोर्ट पेंडिंग

On: January 5, 2022 3:40 PM
Follow Us:

रेवाड़ी :  कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा हैं। बुधवार को 5 माह बाद एक साथ 15 पॉजिटिव केस मिले हैं। सबसे ज्यादा केस रेवाड़ी शहर में मिल रहे हैं। उसके बाद औद्योगिक क्षेत्र बावल में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मिलने वाले लोगों के परिवार और उनके संपर्क में आए करीब 50 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए हैं। जिला में फिलहाल 43 एक्टिव केस हैं, जिनमें एक ही हालत खराब होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट किया गया हैं।

Rewari Crime: बुजुर्ग महिला को लिफट देकर लूटपाट करने वाले काबू

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए बुधवार के बुलेटिन के अनुसार, रेवाड़ी शहर में 11, बावल और मीरपुर में 2-2 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही 1465 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1312 की रिपोर्ट पेडिंग हैं। आंकड़ों के मुताबिक अभी तक जिले में 20 हजार 303 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिनमें 20, 012 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 258 लोगों की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है।

लूटपाट व हत्या ही नहीं, कमीशन बेस पर ह​थियार उपलब्ध करवाता था यह शख्स….

इतना ही नहीं अभी तक जिले में 13 लाख 23 हजार 996 वैक्सीन की डोज लग चुकी है। 100 फीसदी से ज्यादा आबादी को पहली डोज लग चुकी है, जबकि 95 हजार से ज्यादा लोगों को अभी दूसरी डोज लगनी बाकी है। बुधवार को भी जिले में 10 हजार 231 डोज लगाई गई है।

Haryana news: प्रगतिशील किसानो को मिलेगा 5 लाख का पुरस्कार, जानिए कैसे

अगस्त में एक साथ मिले थे 15 केस

कोरोना पॉजिटिव केस के आंकड़ों पर नजर डाले तो दूसरी लहर के वक्त अगस्त 2021 में जिला में एक साथ 15 पॉजिटिव केस मिले थे। उसके बाद कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो गई थी। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के बाद 15 दिसंबर तक रेवाड़ी में शून्य केस रहे। 17 दिसंबर को फिर से रेवाड़ी में पॉजिटिव केस मिलने शुरू हुए जो अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहे हैं। इस साल में अभी तक सबसे ज्यादा 15 पॉजिटिव केस बुधवार को मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले ही सर्वाधिक 1800 से ज्यादा सैंपल लिए थे, लेकिन एक दिन बाद ही फिर से सैंपलिंग की रफ्तार कम कर दी गई। इसके पीछे कारण पिछली रिपोर्ट का पेंडिंग होना बताया जा रहा है।

Rewari news: तालाबों का भी होगा जीर्णोद्वार, अवैध कब्जाधारियो पर गिरेजी गाज

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now