मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाडी में मतदाता सूची पुनरीक्षण व वोट बनवाने का कार्य जारी : डीसी

On: November 17, 2021 1:05 PM
Follow Us:

डीसी यशेंद्र सिंह ने किया आह्वान, 18 साल के युवा अवश्य बनवाएं वोट
रेवाड़ी, 17 नवंबर: सुनील चौहान। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2022 को आधार तिथि मानकर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों रेवाड़ी, बावल व कोसली की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रभावी रूप से जारी है जो 30 नवंबर तक चलेगा। इस अवधि में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के युवाओं का वोट बनवाना उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची देखने के उपरांत कोई भी योग्य व्यक्ति वोट बनवाने, वोट कटवाने या शुद्धि करवाने के लिए अपना फार्म भरकर दे सकता है।
विद्यालयों में बनें मतदान केंद्रों पर मौजूद हैं बीएलओज : डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि रेवाड़ी जिला में विद्यालयों में बनें मतदान केंद्रों पर 30 नवंबर तक सभी बीएलओज मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जिला के कोई भी व्यक्ति उक्त मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्धारित आयु के प्रमाण पत्रों सहित वोट बनवा सकता है। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक प्रात: 9 बजे से लेकर सांय 5 बजे तक जिला के विद्यालयों में बने मतदान केद्रों पर बीएलओज उपस्थित हैं ताकि योग्य पात्र व्यक्ति के वोट बनाए जा सकें । इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थाओं में भी विद्यार्थियों के वोट बनाए जाने सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
अवकाश के दिन भी दावें और आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं :
डीसी ने बताया कि जिला के सभी मतदान केंद्रों पर शनिवार, 27 नवंबर व रविवार, 28 नवंबर को निर्वाचन विभाग की ओर से दावें और आपत्तियां प्राप्त करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन अवकाश के दिनों में भी बीएलओ सुबह नौ से शाम पांच बजे तक अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर मौजूद रहेंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now