मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाडी क्राइम: शोरूम पर काम करने वाला नौकर ही निकला चोर

On: August 26, 2021 8:48 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। शहर के एक शोरूम में चोरी करते हुए एक युवक की फुटेज कैमरे में कैद हो गई है। चोरी करने वाला कोई ओर नहीं, बल्कि दुकान में ही कुछ महीने पहले तक काम करने वाला नौकर ही निकला। है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार ने अपने घर के नीचे ही दैनिक बाजार खोला हुआ है। 24 अगस्त की रात वह अपने शोरूम को बंद करके घर लौट गए थे। देर रात चोर ने पिछला दरवाजा तोड़कर शोरूम के गल्ले में रखी 25 हजार की नकदी, ड्राईफ्रूट व अन्य खाद्य सामग्री चोरी कर ली। सुबह जब पिछला दरवाजा टूटा देखा तो चोरी होने का पता चला।
फुटेज से हुआ खुलासा: दुकानदार ने चोरी के बाद जब शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए, जो साहिल नजर आया। साहिल कुछ महीने पहले तक इसी दैनिक बाजार में नौकरी करता था। इसलिए उसे शोरूम के बारे में पूरी जानकारी थी। विनोद ने सीसीटीवी फुटेज मॉडल टाउन थाना पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने आरोपित साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Breaking news: बच्चों से मिलने नहीं अंजू इसलिए आई है भारत.. जानिए सच्चाई

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now