मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रामलीला में राम-सीता जन्म व ताड़का वध का हुआ मंचन, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम की दिलवाई शपथ

On: October 8, 2021 11:11 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। श्री शिव रामलीला समिति द्वारा रामलीला के दूसरे दिन राम-सीता जन्म का भव्य चरित्र को नाटक के रूप में दर्शाया गया। जानकारी देते हुए श्री शिव रामलीला समिति के महासचिव दीपक मंगला अध्यक्ष रेवाड़ी मण्डल भाजपा ने बताया कि रामलीला के दूसरे दिन रावण दरबार में साधुओं पर अत्याचार, सीता जन्म, राम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघन जन्म, ताड़का वध, सुबाहू-मारीच का वध दिखाया गया। जिसको देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे। दूसरे दिन की लीला का शुभारंभ मुख्यातिथि सीए अनिल कुमार ने रिबन काटकर किया। ततपश्चात मुख्यातिथि द्वारा रामलीला में दर्शकों को कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम की शपथ भी दिलवाई गई।

यह भी पढ़ें  Nepal के उप-प्रधानमंत्री करेंगे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

Shiv Ramleela News 08 10 2021 Photo 3कार्यक्रम का मंच संचालन पार्षद एडवोकेट भूपेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। दूसरे दिन की रामलीला में दशरथ की भूमिका में कपिलचन्द्र शर्मा, मुनि वशिष्ट डा0 श्याम बिहारी, मुनि विश्वामित्र पं0 किशनचंद वशिष्ठ, राम जी की भूमिका में आशीष शर्मा, व लक्ष्मण नवीन लखेरा, मंत्री राजेश शर्मा, राजेश नोटरी पब्लिक, अनिल कुमार, नरेंद्र, रावण संजीव वशिष्ठ, विभीषण बीडी अग्रवाल, ताड़का पवन डाबल, मरीज गिरिश सिंघला, शुभम राजे रामपुरा, जनक की भूमिका मैं किशन शर्मा, उमेश शर्मा, श्रृंगी ऋषि दलिप शास्त्री, उज्जवल सहित अनेक कलाकारों ने अपनी भव्य प्रस्तुती दी तथा प्राउंटिंग का कार्य एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने किया।
फोटो कैप्शन

यह भी पढ़ें  School Bus Accident: मंत्री बिशंबर वाल्मीकि ने स्कूल बस हादसे पर जाताया शोक, कापडीवास में हुआ स्वागत

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now