मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

राजकीय विद्यालयों का नामकरण होगा शहीदो के नाम, जानिए कौन कौन से स्कूलों का बदलेगा नाम

On: September 23, 2021 3:32 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। देश के वीर शहीदों को मान-सम्मान देते हुए जिला ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से जिले के 86 राजकीय विद्यालयों का नामकरण वीर शहीदों के नाम पर करनेे की मंजूरी प्रदान की गई है।

डीसी यशेंद्र सिंह ने एक बैठक में यह जानकारी देते हुए बताया कि 20 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 20 उच्च विद्यालय, 14 मिडिल स्कूल तथा 32 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। बैठक में सीटीएम रोहित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Joint crime control meeting: अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा व राजस्थान पुलिस मिलकर चलाएगी अभियान

इन स्कूलों का नाम होगा वीर शहीदों के नाम पर:
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...गांव आसियाकी गौरावास, बालावास, बेरली खुर्द, बोडिया कमालपुर, दडौली, जाडरा, झाल, जुड्‌डी, कंवाली, करावरा, कृष्ण नगर, मंदौला, मायन, मोहनपुर, मोतला कलां, नाहड़, पीथड़ावास, सहारनवास, ततारपुर इस्तमुरार व जैनाबाद आदि गांवों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को जिला प्रशासन द्वारा मंजूरी दी गई है। राजकीय उच्च विद्यालय… गांव आसलवास, बालधन कलां, बासदूधा, बिसोहा, चिमनावास, दखौरा, गोठड़ा टप्पा खोरी, गुडियानी, लिसान, मोहदीनपुर, मूंदी, मुसेपुर, नैनसुखपुरा, पातूहेड़ा, पुंसिका, शहादतपुर, श्याम नगर, सुरहेली, टांकड़ी व टूमना गांव के उच्च विद्यालयों को जिला प्रशासन से मंजूरी मिली है।

यह भी पढ़ें  Rewari: नगर परिषद की लापरवाही, 800 गौवंश भूखमरी के कगार पर

राजकीय मिडिल स्कूल...गांव औलांत, भैरमपुर, भूड़ला, बोहका, फतेहपुरी टप्पा डहीना, ढोकिया, गिंदोखर, हरीनगर, खालेटा, मंदौला, नांधा, नयागांव, प्राणपुरा (खोरी) व सुर्खपुर गांव के मिडिल स्कूलों के नाम पर जिला प्रशासन ने अपनी मोहर लगाई है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय…गांव बालियर कलां, बास-बिटौड़ी, भगवानपुर, कढू, भूड़ला, बुडौली, गिंदोखर, हुसैनपुर, जलालपुर, झाबुआ, जुड्‌डी, काहड़ी, कंवाली, कतोपुरी, खालेटा, खलीलपुरी, खड़गवास, खरखड़ी, खेड़ा आलमपुर, खोल (बाल), कोसली बाल व कन्या, कोहारड़, लिसान, मामड़िया ठेठर, मुमताजपुर, नाहड़, नांगल मूंदी, प्राणपुरा (खोरी), राजपुरा आलमगीर, रामपुरी, सहादत्तनगर गांव के 32 प्राथमिक विद्यालयों को स्वीकृति दी है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now