मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ये कैसा वेयर हाउस: न गार्ड, न ही श्रमिक, न ही आग बुझाने के इंतजाम

On: December 21, 2021 1:59 PM
Follow Us:

आग से वेयर हाउस में हुआ करोडो का नुकसान
अलवर: अलवर के नीमराणा इंडस्ट्रियल एरिया में डाइकिन एयर कंडीशनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वेयर हाउस में सोमवार देर रात आग लग गई। आग इतनी बेकाबू हो गई कि कई फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। गोदाम में करीब 44 हजार एयर कंडिशनर(AC) थे, जो जल गए हैं। आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। सबसे अहम बात तो यह है कि
गाेदाम में न मजदूर थे, न आ बुझाने के इंतजाम थे। इस कारण जब तक पता चला, तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। दमकलें पहुंची तब तक पूरे गोदाम में आग लग चुकी थी। आग की लपटें कई किमी दूर से दिखाई दे रही थी।

Right To servise : सेवाओं में विलंब होने पर होगी ऑटो अपील:

गश्त के दौरान पता चला आग का: पुलिस ने बताया कि गश्त कर रही पुलिस टीम को आग लगने का पता लगा। कंपनी की ओर से कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना दी गई थी। इसके बाद स्थानीय फायर ब्रिगेड आग बुझाने पहुंची। तब तक आग बेकाबू हो गई थी। आसपास की कई जगहों से फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में लगाया गया। फिर भी आग कई घंटों तक काबू में नहीं आ सकी थी। दोपहर साढ़े 12 बजे तक आग पर काबू पाया गया। अभी गोदाम में कई जगह धुआं निकल रहा है। आग बुझाने के लिए 15 फायर ब्रिगेड बुझाने में लगी हुई थी। सभी फायर ब्रिगेड 200 से ज्यादा फेरे किए थे।

Right To servise : सेवाओं में विलंब होने पर होगी ऑटो अपील:

रात 12 बजे कलेक्टर-एसपी पहुंचे गोदाम पर:
नीमराणा इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी आगजनी की सूचना मिलने पर रात करीब 12 बजे कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया और एसपी राममूर्ति जोशी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने अतिरिक्त फायर ब्रिगेड लगाकर आग बुझाने के निर्देश दिए गए, लेकिन आग बेकाबू थी। गोदाम लगभग पूरा जल चुका है। मौके पर एसडीएम मुकट सिंह व थानाधिकारी सुरेंद्र शेखावत सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी थे।

यह भी पढ़ें  Rewari: राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच घंटे में 986 केसो का किया निपटारा

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now