धारूहेरडा: सुनील चौहान। यूरो इंटरनेशनल विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम ‘उद्घोष’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या मीनू दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। वही विद्यार्थियो ने स्वागत गान से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियो की ओर से देश की मिट्टी में जन्मे एक शूरवीर पृथ्वीराज चौहान की शौर्यगाथा एक एकांकी के माध्यम से प्रस्तुत की गई। अंग्रेज़ी की एकांकी के माध्यम से विद्यार्थियों के मन से इसका डर निकालने में यह मददगार थी। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये गए। माननीय चेयरमैन सत्यवीर यादव शैक्षणिक निदेशक डॉ.राजेन्द्र ने भी कार्यक्फम में शिरकत की ओर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। स्केट्स व एरोबिक्स के ज़रिए विद्यार्थियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिला तथा साथ ही एक संदेश की विद्या की तरह स्वस्थ शरीर भी आवश्यक है। कार्यक्रम को समाप्ति ओर ले जाते हुए मराठी गाने ने सबका मन मोह लिया। आभिभावकों को खेल खिलवाए गए। कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्या ने सभी को धन्यवाद दिया।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।












