मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

युवा उद्यमियों के लिए ‘हर हित’ रिटेल स्टोर योजना के तहत आवेदन शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन

On: September 13, 2021 1:54 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बहुआयामी योजना ‘हर हित’ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के युवा उद्यमियों को रिटेल इंडस्ट्री में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड विभाग ने इसकी शुरुआत की है।

योजना के अंतर्गत खोले जाने वाले स्टोर का साइट सर्वे विभाग द्वारा नि:शुल्क किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक ‘हर हित’ योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत 5 हजार स्टोर खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 2 हजार स्टोर खोले जाएंगे। जिसमें से 1500 स्टोर ग्रामीण इलाकों में और 500 स्टोर शहरी इलाकों में खुलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 अक्तूबर को गांधी जयंती तक 100 स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा है। इन स्टोर के माध्यम से सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले दैनिक जरूरतों के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और ग्राहकों तक उचित मूल्य पर पहुंच सुनिश्चित होगी। रेवाड़ी जिले में हर हित स्टोर खोलने के भरपूर अवसर उपलब्ध है। ऐसे में जिले वासियों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

यह भी पढ़ें  रेवाडी में सरकुलर रोड पर वन-वे ट्रैफिक रहा सफल, लोगो से मांगे सुझाव

उन्होंने बताया कि ‘हर हित’ योजना के तहत प्रधानमंत्री मुद्रा लोन प्रदान करने में सहायता प्रदान की जाएगी। बैंक लोन प्रदान करवाने के लिए चयनित उम्मीदवार को हर हित की फ्रेंचाइजी आवेदन के साथ-साथ मुद्रा लोन लेने के लिए वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक हर हित सपोर्ट डेस्क नंबर 9517951711 संपर्क कर सकते हैं।

ऐसी है आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन के लिए आधार कार्ड, 12वीं की मार्कशीट, पैन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट), परिवार पहचान पत्र, दिव्यांग सर्टिफिकेट, भूतपूर्व सैनिक सर्टिफिकेट, स्टेटमेंट, गूगल मैप पर आपकी दुकान/ साइट का लोकेशन लिंक चाहिए। पहले चरण में आवेदक को अपनी सामान्य जानकारियां जैसे आधार नंबर, वॉर्ड नंबर, पैन, शैक्षिक योग्यता संबंधित जानकारियां भरनी होगी। आवेदन के लिए वेबसाइट के माध्यम से फार्म भरना होगा। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, नाम, फोन नंबर और जिला डालना होगा। इसके बाद फोन पर ओटीपी आएगा। इसको डालते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now