युवती पर फेंका केमिकल: PG के बाहर की युवक ने की वारदता, दोनों आंखों की रोशनी प्रभावित

On: November 12, 2021 8:34 AM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। गुरुग्राम में एकतरफा इश्क में युवक ने युवती पर घातक केमिकल फेंक दिया। केमिकल अटैक से युवती को दोनों आंखों की रोशनी बुरी तरह प्रभावित हुई है। वारदात बुधवार रात की है। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पहले उसकी धुनाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में पीड़िता की बुआ का लड़का है।

बता दें कि मूलरूप से जींद जिले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती 6 माह गुरुग्राम के फरूखनगर इलाके में फाजिलपुर रोड स्थित एक PG (प्राइवेट गेस्ट हाउस) में रहती है। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह PG के बाहर बैठकर मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान मूल रूप से हिसार का रहने वाला लड़का उसके पास पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए कहने लगा।

लड़की जैसे ही PG के अंदर जाने लगी तो आरोपी ने जेब से एक बोतल निकाली और उसमें भरा केमिकल उस पर फेंक दिया। आंखों में केमिकल पड़ते ही युवती जोर से चिलाने लगी। आवाज सुनकर PG के अंदर व आसपास रहने वाले लोग बाहर निकले और तुरंत आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके काफी धुनाई भी की और उसका एक वीडियो भी बना लिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
केमिकल अटैक से झुलसी युवती को गुरुग्राम के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती का इलाज कर रहे डॉ. अजय ने बताया पीड़िता को पहले तो कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन गुरुवार की शाम से उसे एक आंख से दिखाई देने लगा है। मगर अभी दूसरी आंख में परेशानी है।

आरोपी की कहानी वीडियो में कैद:
आरोपी को स्थानीय लोगो ने मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन उससे पहले स्थानीय लोगों ने केमिकल अटैक के पीछे की पूरी कहानी को आरोपी की जुबानी रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया। आरोपी खुद कबूल करता दिखाई दे रहा है कि कैसे युवती ने उसके साथ फ्रेंडशिप करने से मना किया तो उसने योजनाबद्ध तरीके से उसके चेहरे को झुलसाने के लिए केमिकल अटैक को अंजाम दिया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now