मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन ने निर्धारित किए स्थान: जानिए कहां कहां कर सकते है विसर्जन

On: September 19, 2021 11:53 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। रविवार को शहर में विधि विधान से गणपति बप्पा का विसर्जन किया जा रहा है। सुरक्षा की ​लिहाज से इस बाररेवाड़ी में दिल्ली रोड पर जवाहर लाल नेहरू नहर में मूतिं विसर्जन पर विभाग ने रोक लगा दी है। इतना ही नहीं नहर तक जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से रेवाडी व धारूहेउा के श्रद्धालुओं के लिए रामगढ़ रोड स्थित नगर व सोलराही तालाब रेवाडी तथा बावल के लिए राम सरोवहर तालाब नंगली परसापुर पुर रोड पर हीभगवान श्री गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन की अनुमति दी है।
टीन शेड लगाकर बंद किए रास्ते
10 सितंबर को गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। रेवाड़ी में दो दर्जन से ज्यादा जगह छोटे-बड़े गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। इसके अलावा घरों में भी गणपति बप्पा को विराजमान किया गया था। रविवार को गणेश महोत्सव के अंतिम दिन सुबह गणेश जी की विधि विधान से पूजा की गई। उसके बाद लोग गणपति बप्पा की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए नहर पर पहुंच रहे है।

यह भी पढ़ें  G-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली में भारी वाहनो की नो एंट्री, 200 ट्रेनों को किया रद्द

कर्मचारी तेनात: दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के पास नहर के बाहर पहले ही सिंचाई विभाग ने अपने कर्मचारियों को तैनात किया हुआ था। यहां से लोगों को बगैर विसर्जन ही वापस लौटाया गया, क्योंकि इस नहर पर पंप हाउस बना हुआ है। मूर्ति विसर्जन के कारण हर साल यहां पानी की सप्लाई में काफी परेशानी होती है। सुरक्षा की लिहाज से करीब तीन सालों से दिल्ली रोड स्थित नहर पर विसर्जन पर रोक लगी हुई है। बार बार लोग प्रतिंबध के बावजूद इसी स्थान विसर्जन करने को लेकर इस बार रास्तों को बंद किया गया है।

यह भी पढ़ें  Rewari: हरियाणा रोडवेज सहित 6 बसों की बैट्री चोरी

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now