मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

मान सिंह ने भाजपा व जजपा समर्थकों के साथ भरा नामांकन, इस बार त्रिकोणीय होगा मुबाबला

On: September 2, 2021 12:38 PM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। नगर पालिका धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के उप-चुनाव के अंतिम दिन सात प्रत्याशियों ने कवरिंग उम्मीदवार के साथ गुरुवार को नामांकन किया। जबकि बुधवार को कंवरिंग सहित 6 ने नामांकन किया था। गुरुवार को भाजपा जजपा प्रत्याशी मानसिंह ने भाजपा ने भाजपा व जजपा कार्यकर्ताओं के साथा नामांकन किया। पिछली बार जहां भाजपा कार्यकर्ताओ की ओर से मानसिंह को समर्थन नहीं ​दिया गया था। इस बार भाजपा के पदाधिकारी भी साथ दिखाई दे रहे है। ऐसे में इस बार त्रिकाणीय मुकाबला माना जा रहा है।।
…………….
कल होगी नामांकन की छंटनी:
नपा सचिव अनिल कुमार ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 27 अगस्त को आरंभ हुई थी, जोकि 2 सितंबर को समाप्त हो गई हैं। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 3 सितंबर दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 4 सितंबर को नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन यानि 4 सितंबर को ही चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगें। 12 सितंबर रविवार 31 बूथों पर चुनाव होंगे तथा इसी दिन चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।
पिछली बार थे छठे नंबर पर: जजपा व भाजपा के सयुक्त् प्रत्यायी मान सिंह ने गुरुवार पार्टी टिकट से नामांकान किया। पिछली बार भी मानसिंह ने चुनाव लडा था, जिस समय वह पांचवे नंबर पर रहे थे तथा 1657 मत मिले थे। गुरुवार को नामांकन के समय जजपा जिलाध्यक्ष सुदंरलाल व भाजपा अध्यक्ष मास्टर हुकम सिंह यादव भी मौजूद रहे। इस बार भाजपा के कार्यकर्ता भी नामांकन के समय शामिल हुए। मान सिंह ने बतौर कवरिंग नामांकन नही किया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now