रेवाडी: सुनील चौहान। दुर्गा शक्ति रेवाड़ी पुलिस की टीम की तरफ महिला एवं बाल विरुद्ध अपराध व महिला सुरक्षा विषय पर जागरूकता अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत गाँव अहरोद के एम.डी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दुर्गा शक्ति इंचार्ज महिला एएसआई प्रवीण ने कार्यक्रम को सबोधित करते हुए बतलाया कि बच्चों व महिलाओं के साथ यौन शोषण समाज के लिए अभिशाप हैं। यौन शोषण का शिकार आज महिलाओ के साथ साथ बच्चे भी हो रहे हैं। महिलाओ व बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण को लेकर सख्त कानून भी बनाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी ये घटने बढ़ रही है। जिसका मुख्य कारण महिलाओ व अभिभावकों में समाज का डर व कानून की जानकारी ना होना है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि यदि आपका कोई सहपाठी, अध्यापक या कोई रिश्तेदार आपके साथ कोई यौन शोषण करता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएँ। अभीभावक भी अपने बच्चों के साथ ऐसे करने वालो के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करें। इसकी शिकायत आप नजदीकी थाना या महिला हेल्पलाइन पर कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने पोस्को अधिनियम, महिला विरुद्ध अपराध केसम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महिला सिपाही सुषमा, सोनिका व रुबीना ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। इस अवसर पर दुर्गा शक्ति की समस्त टीम के अलावा स्कू के विद्यार्थी व अध्यापक गण उपस्थित थे।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।
















