मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

मकान में सेंध लगाने वाले तीन बदमाश काबू

On: November 21, 2021 10:26 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। थाना शहर रेवाड़ी के अंतर्गत भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने मकान में घुसकर सामान चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रेवाड़ी जिले के गांव बीकानेर निवासी संदीप, रेवाड़ी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी देवेन्द्र व मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी सुधीर के रूप में हुई है। रेवाड़ी के कुंज गली निवासी रवि ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बतलाया कि बीते गुरुवार की रात को मै अपने मकान पर सो रहा था। तभी मेरे पडोसी का मुझे फोन आया था कि आपके दुसरे मकान मे चोरी हुई है तथा मकान के दरवाजे खुले पड़े है। उसी समय मैने अपने दूसरे मकान पर आकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। इसके अलावा मेरे घर से 2 टूलकिट, 2 हीटर और कुछ कटर गायब थे। पुलिस ने शिकायतकर्ता रवि की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों संदीप पुत्र शेरसिंह निवासी गाँव बीकानेर जिला रेवाड़ी, देवेन्द्र पुत्र मुरारी लाल निवासी मोहल्ला नई बस्ती रेवाड़ी, सुधीर पुत्र मुरारीलाल निवासी मोहल्ला मुक्तिवाड़ा जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now