मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

बाइक पर लिफ्ट देकर, महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बावल पुलिस ने​ किया केस दर्ज

On: August 25, 2021 1:10 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। एक महिला श्रमिक को बाइक पर लिफट लेना महंगा पड गया। आरोपित ने महिला के साथ न केवल रेप करने का प्रयास किया, बलिक उसका मोबाइल व पर्स भी छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या था मामला: बावल की की एक निजी कंपनी में कार्यरत करीब 41 वर्षीय हिला मंगलवार की शाम कंपनी से छुट्‌टी होने के बाद घर जाने के हाइवे पर पहुंची थी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जब उसे घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो उसने सामने से आ रही एक बाइक को हाथ देकर लिफ्ट मांगी। बाइक चालक ने महिला को अपनी बाइक पर बैठा लिया।
महिला का आरोप है कि गांव पहुंचने से पहले ही आरोपी ने उसे रास्ते में एक खेत में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल फोन व पैसे भी छीन लिए। आरोपित की पहचान गांव भड़ंगी निवासी बलजीत के रूप में हुई हैं। फिलहाल आरोपी फरार है। बावल थाना पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, अपहरण व स्नैचिंग का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now