नाईट डोमिनेशन अभियान: 1817 वाहनों की हुई जांच, 38 वाहनों के काटे चालान, 3 को किया इम्पाउंड

On: January 9, 2022 12:19 PM
Follow Us:

रेवाडी: जिला रेवाडी पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाडी श्री राजेश कुमार के नेतृत्व मे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गत रात्री को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक रात्री नाईट डोमिनेशन चलाया गया। जिसमें जिला पुलिस रेवाड़ी द्वारा चैकिंग पार्टियां और नाकाबंदी करके विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की गई।

ग्राम दर्शन पोर्टल बनेेगा आपकी आवाज: मांग, शिकायत व सुझाव करवाए दर्ज

इस दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र के अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना और चौकी इंचार्ज और थाना चौकी में तैनात फ़ोर्स नाकाबंदी और चैकिंग में रही। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों और नाकाबंदी पर आने जाने वाले वाहनों को गहनता से चैक किया गया तथा वाहन चालको व आम जन को मास्क का इस्तेमाल करने, अनावश्यक बाहर ना घूमने व सामाजिक दूरी का पालन करने लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नाईट डोमिनेशन के दौरान स्वयं जिला रेवाडी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सभी पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियों को मेहनत, ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ पुलिस कार्य करने के लिए निर्देश दिए।

Rewari crime: बैंक खाते खुलवाकर साईबर धोखाधड़ी के तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियान के तहत पुलिस द्वारा रात को 10 बजे से तड़के चार बजे तक कुल 196 सार्वजनिक स्थानों को चैक किया गया है तथा 114 व्यक्तियो के पर्चा अजनबी भरे गए है। चैकिंग के दोरान 1817 वाहनों की जांच की गई, इनमें से 38 वाहनों के चालान काटे गए, 3 वाहन को इम्पाऊण्ड किया गया तथा 3 वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

गांवो में प्रतिभाओ की कमी नही: विधायक कोसली

इसके अलावा अभियान के दौरान थाना सैक्टर 6 धारुहेड़ा पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले मे कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कुल 72 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। इसके अलावा थाना जाटुसाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कुल 27 बोतल अवैध शराब बरामद की है। वही बावल थाना पुलिस ने कुल 13 बोतल व एक पव्वा अवैध शराब बरामद की है।

कोरोना का कहर: 24 घंटे में 1 लाख 59 हजार केस, 327 ने तोडा दम

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रात में अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा अपराधिक तत्वों के अंदर कानून का भय पैदा करते हुए आमजन को सुरक्षित रखना है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को ध्यान मे रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा जारी महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत नाईट डोमिनेशन के दौरान आम जन को मास्क का इस्तेमाल करने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

एक्सटेंशन लेक्चरर्स पंचकुला में प्रदर्शन करेगेंं आज. जानिए क्या है मांगे

जिला पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलती रहेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा की समय-समय पर पुलिस द्वारा नाईट डोमिनेशन अभियान चलाने से आपराधिक और असामाजिक तत्वों में किसी भी गलत कार्य को करने का भय रहता है जिससे अपराध होने की सम्भावना कम हो जाती है। अपराधों पर रोकथाम लगाने व आम जन की सुरक्षा को लेकर जिला रेवाड़ी पुलिस इस प्रकार के अभियान आगे भी चलती रहेगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now