मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

नवोदय में नौवीं में दाखिले के लिए आवेदन 30 नवंबर तक

On: November 22, 2021 7:38 AM
Follow Us:

धारूहेडा: जवारह नवोदय विद्यालय नैचाना में सत्र 2021-22 में कक्षा नौवीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी अब 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा नौवीं में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को 15 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया है। हालांकि, कक्षा छठी में आनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख पहले से ही 30 नवंबर निर्धारित की हुई है, लेकिन अभी तक काफी कम आवेदन हुए हैं।
कितने आए हैं आवेदन: जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना की ओर से कक्षा छठी में दाखिले के लिए इस वर्ष 3087 आवेदनों का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अभी तक 1126 आवेदन हैं। इसमें बावल ब्लाक में 207, रेवाड़ी में 414, खोल में 254, जाटूसाना में 145 और नाहड़ में सबसे कम 106 आवेदन आए हैं। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से सभी जेएनवी स्कूल के प्राचार्यों को आवेदन बढ़वाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी हो सकी। इसके अलावा कक्षा नौवीं में अभी तक 590 आवेदन आए हैं। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा नौवीं में आवेदन के लिए 30 नवंबर तक अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now