मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भ्रष्टाचार के मामलों में आई कमी: गुर्जर

On: September 3, 2021 3:23 PM
Follow Us:

भाजपा कार्यकाल में देश के नागरिक स्वयं को करते है सुरक्षित महसूस: गुर्जर
रेवाडी: सुनील चौहान। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा जिला कार्यालय रेवाड़ी में शिरकत कर मण्डल पदाधिकारी, जिला मोर्चा पदाधिकारी बैठक, जिला प्रकोष्ठों एवं विभागों की बैठक व छोटी टोली की बैठक ली। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रभारी संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष मा0 हुकुमचंद द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

 

 

WhatsApp Image 2021 09 03 at 5.03.32 PM
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार की 2 सबसे बड़ी उपलब्धि रही है जिसमें सर्वप्रथम भ्रष्टाचार में कमी आना है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के कोई भी मामले सामने नहीं आए है। इसके साथ ही दूसरी बड़ी उपलब्धि यह रही है कि देश में जहां पहले जगह-जगह बम ब्लास्ट जैसी हिंसात्मक घटनाएं होती थी वह अब पूरी तरह से बंद हो चुकी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सुरक्षा का माहौल बना है। श्री गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस स्वयं का किसान हितेषी बताती है परंतु पंजाब व राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भी उन्होने किसानों की फसलों का हरियाणा से कम दामों पर खरीदा। उन्होने बताया कि सिर्फ हरियाणा में ही भाजपा सरकार द्वारा किसानों की फसलों को सबसे अधिक दामों पर खरीद कर यह साबित किया गया कि सिर्फ भाजपा ही किसानों की हितैषी परंतु उन्हें बस दूसरे राजनीतिक दलों द्वारा गुमराह किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद : जिला प्रभारी संदीप जोशी व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी जी जैसी महान शख्सियत कर रही है। उन्होने कहा कि जिस देश के शीर्ष नेता का नेतृत्व कमजोर व्यक्ति द्वारा किया जाता है वह देश पतन की ओर चला जाता है जिसका जीता जागता उदाहरण अफगानिस्तान है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनेकों नई जनकल्याणकारी योजनाएं व सुविधाएं शुरू की गई जिसका सीधा लाभ जनता को पहुंचा है। जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने कहा कि भाजपा पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देने का काम करती है तथा सभी को साथ लेकर भी चलती है जिस कारण ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन महामंत्री यशवंत भारद्वाज व ईश्वर चनीजा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रचारक उमेद सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, मण्डलों के प्रभारी, अध्यक्ष, मोर्चा के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  Haryana Railway News: खुशखबरी: हरियाणा से गुजरने वाली इन ट्रेनो मे बढाए डिब्बे, यहां जानिए रूट व ट्रेनो के नाम

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now