दबंगों की दादागिरी: रेवाडी में युवक के साथ मारपीट कर उसके प्राईवेट पार्टस में डाला पेट्रोल

On: August 27, 2021 5:17 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: जिले के गांव खोल में एक युवक के साथ गांव की दबंगों ने न केवल मारपीट वही उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल भी डाल दिया। इतना ही नही आरोपियों ने जाते से धमकी दी कि अगर किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार देंगे। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी शिकायत में खोल थाना पुलिस को पीड़ित युवक ने बताया कि 25 अगस्त को उसके ही गांव के दो युवक थावर सिंह उर्फ सीटू और सतीश ने उसे पकड़ लिया उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी और उसके बाद प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी भाग गए। पीड़ित घर पहुंचा और परिवार को इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, यौन उत्पीड़न व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही हैं। युवक के साथ आरोपियों ने ऐसी क्रूरता क्यों कि इसकी वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now