ठगी के बाद जागा प्रशासन, कहा पहले अधिकारी करें फिजिकल निरीक्षण

On: December 21, 2021 2:12 PM
Follow Us:

निर्धारित मापदंड़ व नियमानुसार ही टेलिकॉम कंपनियों को प्रदान करें टावर लगाने की स्वीकृति
रेवाड़ी 21 दिसंबर: एडीसी आशिमा सांगवान ने कहा कि टेलिकॉम कंपनियों को मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति देने से पहले संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर सर्वे करते हुए टावर लगाने वाली जगह का फिजिकल वेरिफिकेशन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टावर लगाने के लिए निर्धारित मापदंड़ व नियमानुसार ही टेलिकॉम कंपनियों को टावर लगाने की स्वीकृति प्रदान की जाए।

21 वर्ष से कम उम्र में शादी नहीं, मगर वो 18 उम्र की फीमेल के साथ रह सकता है….


एडीसी आशिमा सांगवान मंगलवार को जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिला में मोबाईल टावर लगाने से संबंधित 253 आवेदन लंबित हैं अधिकारी उन पर कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद 28 दिसंबर को पेंडिंग आवेदनों बारे फिर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदनों की जांच व भौतिक सत्यापन करने उपरांत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाईल टावर लगाने की जो भी गाईडलाईन हैं उनकी पूर्ण रूप से पालना की जाए।

ये कैसा वेयर हाउस: न गार्ड, न ही श्रमिक, न ही आग बुझाने के इंतजाम


एडीसी ने पोर्टल पर प्राप्त हुए आवेदनों की बारे समीक्षा करते हुए कहा कि जिन कम्पनियों ने आवेदन किया हुआ है और निर्धारित दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं वे कंपनियां मोबाईल टावर लगाने के लिए अपने दस्तावेज अवश्य अपलोड करें ताकि संबंधित विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में मोबाइल टावर संबंधी जन शिकायतों, टावर लगाने की अनुमति संबंधी आवेदनों का निस्तारण, स्वीकृति एवं अस्वीकृति, अनधिकृत टावरों को हटाने या शिफ्ट करने संबंधी शिकायतों का निस्तारण जिलास्तरीय टेलीकॉम समिति द्वारा सुनिश्चित किया जाना है।

Right To servise : सेवाओं में विलंब होने पर होगी ऑटो अपील:

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, शहरी क्षेत्र में ईओ व सचिव नगर परिषद, नगर पालिका, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आने वाले आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही करें।
यह रहे मौजूद :
बैठक में डीडीपीओ एचपी बसंल, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व मोबाईल टावर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now