मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

टोल प्लाजा खुलवाने के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी, 10 अक्टूबर को कोसली में होगी महापंचायत

On: October 8, 2021 2:57 AM
Follow Us:

रेवाडी: रोजी-रोटी के संकट का हवाला देकर टोल प्लाजा खुलवाने के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारियों का टोल बंदी का विरोध जारी है। लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा खुद को कर्मचारियों के हित में बताते हुए खुद भी कर्मियों का वेतन दिए जाने की आवाज उठा रहा है। टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों के समर्थन में जुलूस किया और मांग की कि उन्हें पिछले 3 माह का बकाया वेतन दिया जाए और नौकरी से नहीं हटाया जाए।

हर रोज 18 लाख की प्लाजा पर वसूली करने वाला गांगाचा टोल पर कर्मचारियों को लिए वेतन नहीं है यह अजीब बात है। कॉमरेड राजेंद्र ने इसे मानव अधिकारों का हनन बताया एवं मानव अधिकार आयोग देहली से अपील की है कि वेतन दिलाया जाए।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इस जिले में 5 धार्मिक स्थलों के लिए AC बस सेवा शुरू, जानिए समय-सारणी और टिकट बुकिंग प्रक्रिया

10 अक्टूबर को कोसली में होगी महापंचायत:
संयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी के तत्वावधान में 11 वें दिन भी टोल प्लाजा को फ्री रखा गया। 10 अक्टूबर को कोसली में किसान मजदूरों की महापंचायत कोसली अनाज मंडी में होगी। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन चढूनी, जय किसान आंदोलन, किसान विकास परिषद, गंगायचा टोल प्लाजा मोर्चा के प्रतिनिधियों की बैठक कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट अध्यक्षता व टाइगर जोगिंदर प्रधान के संचालन में हुई।

यह भी पढ़ें  Weather update: हरियाणा में फिर से सक्रिय होगा मानसून, इस दिन से करवट लेगा मौसम, जानिए अपने शहर का मौसम

उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जिला के प्रत्येक गांव से 5 से 10 वॉलंटियर जोड़ रहा है और 8 अक्टूबर से वॉलंटियर की शुरूआत टोल प्लाजा से होगी। बैठक में किसान नेता समय सिंह, कुलदीप बुढपुर, रामकुमार विजय, मास्टर धर्म सिंह, अशोक मूसेपुर, महावीर रोहडाई, सभाचंद रोझुवास, कमल यादव पाल्हावास, सतपाल, पृथ्वी सिंह, सुनील एडवोकेट आदि ने विचार रखे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now