मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

टेबल टेनिस एसोसिएशन रेवाड़ी द्वारा खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

On: September 19, 2021 11:27 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चोहान। टेबल टेनिस एसोसिएशन रेवाड़ी द्वारा खिलाड़ियों को रेवाडी सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को फूल माला, प्रमाण पत्र और टी-शर्ट देकर लायंस भवन में हुए एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के उपप्रधान अजय यादव ने बताया कि इन सभी बच्चों ने 17 अगस्त से 21 अगस्त तक सोनीप्त डीपीएस स्कूल में संपन्न हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। खिलाड़ियों के साथ जाने वाले कोच विजय एवं एसोसिएशन की सचिव रजनी गुप्ता ने बताया कि दो खिलाडी काव्या व पार्ष पुत्र-पुत्री राकेश यादव व कविता यादव का चयन नेशनल के लिए हुआ। काव्या को खेलो इंडिया यूथ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर ब्रोंज मेडल मिला एवं नेशनल के लिए सिलेक्ट हुई। इसके अलावा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हर्ष, हरप्रीत, नीयति,नेहल प्राची, अनुष्का, हार्दिक, रक्षित, मोहित,मनन, तुषार ,विपिन, दीपांशु, वैभव, प्रियंका, डॉली, युवीका, सलोनी कनक, हरकेश, रविंद्र, रितिक ,कपिल अभिषेक आदि बच्चों ने भाग लिया था। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र यादव, उपप्रधान हेमंत सिंहल, कोषाध्यक्ष नवीन खुराना, कपिल ,लायंस क्लब के प्रधान राकेश गर्ग, पीईबी अध्यक्ष राजीव गुप्ता, मनोज गोयल, ऋषि सिंहल आदि मौजूद थे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now