मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

टूटा रिकोर्ड: रेवाडी में लगातार दूसरे दिन तापमान -0 डिग्री

On: December 20, 2021 9:25 AM
Follow Us:

रेवाडी: पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। 9 साल बाद लगातार दूसरे दिन रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान माइनस में रहा। सुबह का तापमान माइनस 0 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही अलसुबह सड़कों पर हल्का कोहरा भी दिखाई दिया। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। इसके साथ ही पाला पड़ने की भी पूरी संभावना है।

सुबह रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान -0 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह 10 बजे तेज धूप भी खिल गई, लेकिन शीतलहर के कारण ठंडक बनी हुई है। वहीं सरसों और गेहूं के लिए मौसम अनुकूल है। अगर लगातार सुबह के समय कई दिनों तक पाला जमता है तो सरसों की फलियों में पूरी तरह दाने नहीं बन पाएंगे। इसलिए सरसों, सब्जियों की फसल को ठंड से बचाव के लिए लगातार सिंचाई करनी जरूरी है।

यह भी पढ़ें  Aaj Ka Rashifal 08 August 2025: आज इन राशि वालों को मिलेगा नौकरी मे प्रमोशन, पढ़ें अपना राशिफल

मौसम विभाग के अनुसार, 2012 में दिसंबर माह में ऐसी ठंड देखने को मिली थी। 9 साल बाद अब दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। तापमान जमाव बिंदु पर आ गया है। शीतलहर की वजह से धूप खिलने के बावजूद ठंड बरकरार है। सोमवार सुबह खेतों में खड़ी फसल, घास और पानी पर बर्फ जमीं नजर आई। साथ ही पेड़ के पत्तों पर पाला भी जमा नजर आया।

हवाओं का सिलसिला जारी: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 22 दिसंबर तक मौसम परिर्वतनशील रहेगा। इस दौरान उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ेगी। सुबह और शाम को हल्का कोहरा भी छाया रहेगा।

यह भी पढ़ें  212 अध्धे व 91 पव्वे शराब बरामद, एक आरोपित काबू

सावधानी बरतने की जरूरत
डॉक्टरों के अनुसार, वैसे तो सर्दी के मौसम को हेल्दी सीजन माना जाता है, लेकिन हार्ट और अस्थमा के रोगियों को सावधानी बरतने की जरुरत है। कड़ाके की ठंड में ऐसे मरीजों को सुबह घूमने से परहेज करना चाहिए। धूप निकलने पर ही घर से बाहर निकलें। अगर कोई परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक परामर्श ले। गर्म कपड़े पहने के साथ ही बच्चों का भी विशेष ध्यान रखें।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now