मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

झज्जर रैली पहुचने वालों का गांव गांव जाकर जताया आभार

On: December 11, 2021 11:33 AM
Follow Us:

धारूहेडा: जननायक जनता पार्टी के रेवाड़ी हल्के के अध्यक्ष सरपंच मलखान सिंह ने अपने साथ झज्जर रैली में गए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हरेक गांव में जाकर धन्यवाद किया। करीब सौ गाड़ियों के काफिले के साथ भारी संख्या में रेवाड़ी हल्के से लोग रैली स्थल पर पहुंचे थे। उनके साथ व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष सुधीर चौधरी व चौधरी करतार सिंह भी मौजूद थे।इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इकट्ठे होकर हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जनरल बिपिन रावत व उनके साथियों को दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करके दुख जताया।
सरपंच मलखान सिंह ने रेवाड़ी हल्के से इतनी बड़ी तादात में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी आप सब का प्यार व आशीर्वाद मुझ पर ऐसे ही बना रहे ताकि हमारे संगठन व पार्टी को हमारे हल्के से और ज्यादा मजबूती मिल सके।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now