मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

चालक से कट्टा व चाकू दिखाकर 27 हजार रुपए छीनने वाले काबू

On: September 17, 2021 12:01 PM
Follow Us:

आरोपियो से एक देशी कट्टा, 3 जिन्दा कारतूस व एक चाकू बरामद किया है
धारूहेडा: सुनील चौहान। सीआईए धारुहेडा ने पिकअप गाडी के चालक से कट्टा व चाकू दिखाकर 27 हजार रुपए छिनकर चालक को बंधक बनाने वाले दो आरोपितों को काबू किया है। आरोपितो कि पहचान दिल्ली के अमर कालोनी नागंलोई निवासी संदिप उर्फ सन्नाटा तथा रणजीत सिंह के रुप मे हुई है। भरतपुर निवासी प्रकाश शर्मा ने बताया था कि वह मंशा कोल्ड ड्रिंक्स एजन्सी विकास नगर महश्वरी पर कार्यरत है तथा भिवाडी के मिलकपुर निवासी धर्मबीर की कैंटर बतौर चालक लगा हुआ है। वह कोल्ड ड्रिंक्स भरकर सप्लाई के लिए निखरी व रालियावास होटलो पर सप्लाई देकर गाँव निगानियावास से वापिस धारुहेडा की तरफ आ रहा था कि हाइवे पर सर्विस रोड पहुंचा तो दो युवको ने उसकी गाडी को रूकवा लिया। एक युवक ड्राईवर साईड व दुसरा दूसरी साईड आया जो मेरी तरफ आये आदमी ने गाडी का दरवाजा खोला और अपने हाथ मे लिया हुआ कट्टा दिखाकर मुझे अन्दर की तरफ धकेलकर खुद ड्राईवर सीट पर बैठ गया। केंटर मे हथियार के बल पर उसे व क्लीनर को बध्ंकर बना लिया तथा उसके पास से करीब 27 हजार रूपए छीन लिए। आरोपितो ने सिलानी के पास दूसरी गाडी बुलाई तथा हमे छोडकर फरार हो गए। । पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनो अरोपितों का काबू कर लिया है। । आरोपितों से वारदात मे प्रयोग किया एक देशी कट्टा, 3 जिन्दा कारतूस, एक चाकू व छिने गए 2370 रुपए बरामद किए है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now