मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

गोली मारकर लूट के आरोपियों का 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं

On: October 21, 2021 1:54 PM
Follow Us:

भिवाड़ी: यहां के सदर बाजार में मंगलवार देर रात व्यापारी के पैर में गोली मार कर 4 लाख रुपए लूटने को लेकर तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि पुलिस ने कई जगह दबीश् तो दी है, लेकिन सुराग नहीं लगा पाया है।
रात करीब साढ़े 8 बजे की घटना
भिवाड़ी के सदर बाजार में बीकानेर जनरल स्टोर के नाम से हाउसिंग बोर्ड निवासी निरंजन अग्रवाल (46) परचून की दुकान है। मंगलवार रात करीब 8.30 बजे दुकानदार अपने भाई नवरत्न, कर्मचारी सतीश शर्मा व काशी के साथ दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जैसे ही दुकान का शटर बंद कर बाहर आए, तभी दो बदमाश उनके हाथ से बैग छीनने लगे। निरंजन ने बैग नहीं दिया तो बदमाश ने पहले हवा में फायर किया। फिर भी निरंजन ने बैग नहीं छोड़ा तो दूसरी गोली उनके पैर में मार दी। इसके बाद वे बैग लेकर पार हो गए।

यह भी पढ़ें  शिविर में 200 मरीजों ने करवाई जांच

तीसरा साथी दूर खड़ा:
बदमाश फायर करते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो गए। उनका तीसरा साथी बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़ा था। बैग में 4 लाख रुपए थे। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद से व्यापारियों में विरोध है। अगले दिन सदर बाजार पूरी तरह बंद रखा गया है। हालांकि पुलिस देर रात तक नाकाबंदी करा बाइक सवारों की तलाश में जुटी थी।

घायल अस्पताल में भर्ती:
घायल निरंजन को रात को ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। व्यापारी के बाएं पैर में घुटने के नीचे छर्रे लगे हैं। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि ऑपेरशन के जरिए निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: सैनी महाकुंभ जींद रैली के लिए दिया न्यौता

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now