गीता जयंती महोत्सव 2021 : गीतापुरम में सांस्कृतिक एवं मनोहारी कार्यक्रम में झूमे लोग

On: December 13, 2021 12:41 PM
Follow Us:

निकलेगी नगर शोभा यात्रा, दीपोत्सव से जगमगाएगा गीतापुरम्ï
रेवाड़ी, 13 दिसंबर । शहर के स्थानीय गीतापुरम-बालभवन परिसर मेंं चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार 14 दिसंबर को दर्शकों को गीता व आजादी अमृत महोत्सव थीम पर आधारित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं मनोहारी कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही नगर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। तीसरे दिन गीतापुरम्ï दीपोत्सव से जगमगाएगा। गीतापुरम्ï का सांस्कृति मंच प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक लोगों को गीता का संदेश देगा।
एडीसी एवं गीता जयंती महोत्सव की ऑवरऑल इंचार्ज आशिमा सांगवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीसी यशेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम गीता जयंती की गरिमा के अनुरूप आयोजित होंगे और जन-जन को महापुराण गीता का सार्थक संदेश दिया जा रहा। प्रात: कालीन सत्र में प्रदर्शनी अवलोकन, सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्जवलन, शंखनाद व गीता पूजन के साथ महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रम की शुरूआत होगी।

 

02 2
महोत्सव में तीसरे दिन ये कार्यक्रम होंगे आयोजित
गीता जयंती महोत्सव में तीसरे दिन श्लोकाचारण, योग साधना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता संवाद, हरियाणवी लोक नृत्य, एकल अभिनय, अष्टïादश श£ोक गायन, देशभक्ति समूह नृत्य, भजन, नगर शोभा यात्रा से आमजन को गीता का संदेश दिया जाएगा। गीता जयंती महोत्सव में तीसरे दिन आयुक्त गुरूग्राम मंडल गुरूग्राम राजीव रंजन नगर शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि होंगे। नगर शोभा यात्रा हिंदू वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय से शुरू होगी और शहर के अग्रसैन चौक, मोती चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा, चुंगी, अंबेडकर चौक से होते हुए गीतापुरम्ï पहुंचेगी।

 

 

03 2
सांयकालीन सत्र में सांस्कृति कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह, गीतापुरम्ï में दीपोत्सव, गीता आरती व राष्टï्रगान के साथ गीता जयंती महोत्सव का समापन होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now